फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छलके सारा अली खान के आंसू: श्री हरमंदिर साहिब में हुईं भावुक, मां अमृता सिंह की इच्छा नहीं कर पाई पूरी

Wed, 21 Oct 2026 10:16 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ के कलाकार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों कलाकार अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी और वहां मौजूद लोगों के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन
भावुक हुई सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान वे भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह अपनी मां अमृता सिंह को याद कर रही थीं।
विज्ञापन


अभिनेत्री के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा अली खान की इच्छा थी कि वह अपनी मां को भी श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करवाएं। इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को पवित्र स्थल के दर्शन करवाने के बारे में पूछा था।

हालांकि, श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करने और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, गोल्डन टेंपल में रहने के दौरान सारा भावुक दिखाई दीं। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


दर्शन करने के बाद जब सारा अली खान गोल्डन टेंपल से बाहर आईं तो उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। 

अटारी बाॅर्डर पर देखी रिट्रीट सेरेमनी
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद दोनों कलाकार अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के साथ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने भी देशभक्ति के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया।

दोनों कलाकारों के अमृतसर पहुंचने को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही। फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर अमृतसर पहुंचे कलाकारों के कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और देशभक्ति का संगम देखने को मिला। श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद अटारी बॉर्डर पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी देखना उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा। ऐसे में दोनों कलाकारों ने अपने दौरे के दौरान गुरु घर में माथा टेकने के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें