एक्स पर पोस्ट में पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे उन तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे।
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे उन तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे। एक्स पर पोस्ट में पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में चाटीविंड और लोपोके में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसके पीछे के तथा आगे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच चल रही है।