फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: नशा तस्करी नेटवर्क का आरोपी काबू, 20 किलो हेरोइन बरामद; विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में था

Sat, 01 Aug 2026 02:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपी के विदेशी संपर्कों और सीमा पार सक्रिय नशा तस्करों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क और संगठित अपराध से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर सीमा पार से भेजी जाने वाली नशे की खेप को हासिल करता था। आरोपी की भूमिका बॉर्डर इलाके से हेरोइन की खेप लेने और उसे पंजाब में आगे सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंचाने की थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपी के विदेशी संपर्कों और सीमा पार सक्रिय नशा तस्करों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और क्या उसका संबंध पहले पकड़े गए नशा तस्करी नेटवर्क से है। पुलिस आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाना अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें