फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में फायरिंग का आरोपी फरार: एएसआई पर चलाई थी गोली, हथियार रिकवरी के दौरान भागा; थाना प्रभारी निलंबित

Thu, 24 Sep 2026 10:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात एएसआई जसवंत सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा कर सिर पर गोली चला दी। इसी मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। 
विज्ञापन
अमृतसर पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में 11 सितंबर को एएसआई जसवंत सिंह को गोली मार जख्मी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी का नाम करण है और गांव झंझोटी का रहने वाला था। आरोपी को पुलिस ने बुधवार शाम को ही गिरफ्तार किया था और पूछताछ के आधार पर उससे रात के समय हथियार रिकवरी के लिए लेकर गए थे। लेकिन इसी दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद एसएसपी देहाती ने तुरंत प्रभाव से थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारी पूरे मामले में फिलहाल खुलकर जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात एएसआई जसवंत सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा कर सिर पर गोली चला दी। गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई थी, जिससे उन्हें मामूली चोट आई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करण को गिरफ्तार किया था। डयूटी मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के बाद उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके साथियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही थी। इसी के तहत बुधवार रात को हथियार रिकवरी के लिए मजीठा इलाके में ले जाया गया था। 
विज्ञापन


टीटीपी ने ली थी इस वारदात की जिम्मेदारी
इस वारदात की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से ली गई थी। टीटीपी ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर एक पोस्टर जारी किया गया था। हालांकि बाद में सामने आया कि पोस्टर में इस्तेमाल तस्वीर गलत थी। पुलिस जांच में घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें