शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर लगे आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की।
शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। उन्होंने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा और एसआईटी से 15 दिन में जांच पूरी कराने को कहा। यह मामला श्री आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ दर्ज है। पुलिस ने 21 अगस्त को महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। कथित घटनाओं की अवधि 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 बताई गई है। चावला ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस जांच जारी है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पार्टी ने बहरीन से महिला को भारत लाने, उसकी गिरफ्तारी, जेल में रहने और चावला को विदेश जाने में मदद करने वालों की भूमिका की भी जांच की मांग की।