फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गलती से भारतीय सीमा में आ गई पाकिस्तानी बच्ची, बीएसएफ ने वापस वतन भेजा

Thu, 24 Mar 2022 05:21 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बीएसएफ के आला अधिकारियों ने तुरंत यह बात केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचाई। केंद्र के निर्देश के बाद बीएसएफ ने अबोहर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर पाक रेंजर्स के साथ एक फ्लैग मीटिंग कर उन्हें इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने एक तीन वर्षीय मूक बधिर पाकिस्तानी बच्ची को बुधवार देर रात जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स को सौंप दिया। यह बच्ची बुधवार की शाम गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में आ गई थी।

 

मानवीयता के आधार पर बच्ची को भारत ने लौटाकर एक बार फिर पाकिस्तान को प्यार का संदेश दिया है। इससे पहले कबूतर पकड़ते-पकड़ते पुंछ में पहुंचे पीओके के 14 वर्षीय किशोर को बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को सौंपा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अबोहर सेक्टर के साथ लगती पाकिस्तान की सीमा पर बीएसएफ के जवान बुधवार को गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें शाम करीब छह बजे पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में पहुंची एक तीन वर्षीय बच्ची मिली। प्लाटून कमांडर ने तुरंत इसकी जानकारी बल के सीनियर अधिकारियों को दी तो जांच के बाद सामने आया कि बच्ची गलती से इधर आ गई थी।

बीएसएफ के आला अधिकारियों ने तुरंत यह बात केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचाई। केंद्र के निर्देश के बाद बीएसएफ ने अबोहर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर पाक रेंजर्स के साथ एक फ्लैग मीटिंग कर उन्हें इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


पाक रेंजर्स ने जांच के बाद बच्ची के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि की, क्योंकि बच्ची की उम्र कम है तो उसकी पहचान को गुप्त रखते हुए बीएसएफ अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को बुधवार की देर रात ही पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें