संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। धारीवाल पुलिस ने वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बागोवानी निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि उसका भाई जगदीप सिंह विदेश में ऑस्ट्रेलिया जाकर रोजी रोटी कमाना चाहता था।
आरोपी इलियास मसीह निवासी लोंगोवाल, सिविल लाइंस थाना, बटाला ने वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बावजूद न तो उसके भाई को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।