फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पत्नी व बच्चे को चाकू घोंप खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 09 Aug 2024 09:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सदर थाने के अंतर्गत आते क्षेत्र कोटला बस्ती मुस्तफाबाद में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को चाकू मारा और फिर खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली है। इस घटना में युवक की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटे का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अनिल कुमार निवासी शिंगार कॉलोनी कोटला बस्ती मुस्तफाबाद के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान अनीता (सोनिया) और बेटा शिवम (12) के रूप में हुई है। मृतक के साले जगतार सिंह ने बताया कि उसका जीजा कोई काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान रहता था और अकसर घर में झगड़ा करता था। वह फल बेचने का काम करता है। शुक्रवार जब वह बाजार गया, तो उसकी बहन के पड़ोसियों ने उसे फोन पर घटना के बारे में बताया। अनिल कुमार के हाथ में चाकू था और उसने उससे अपनी पत्नी और बेटे पर हमला किया। बेटे ने अनिल से चाकू लेने की कोशिश की तो उसके बेटे को भी चाकू लग गया। उन्होंने मृतक की पत्नी और बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। करीब सात बजे जब वह उसे अस्पताल में भर्ती कराकर लौटे तो देखा कि अनिल कुमार के कमरे से धुआं निकल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें