फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली स्टेज से कैंसर का पता लगाना जरूरी : सिद्धू

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कैंसर का पता पहली स्टेज से ही लगाना जरूरी है। अगर पहली स्टेज से ही कैंसर का पता चल जाए तो इस पर कंट्रोल पाया जा सकता है। इसलिए सेहत विभाग के अधिकारियों को आम जनता को कैंसर की भयावहता के प्रति जागृत करना जरूरी है। सेहत विभाग इसके लिए 1 दिसंबर से गुरु नगरी में मुहिम की शुरुआत कर रही है। सिद्धू गुरुवार को जिला सेहत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सबसे पहले कैंसर के खिलाफ जागृति अभियान फरीदकोट में चलाया गया था। अब एक दिसंबर से अमृतसर में यह अभियान चलाया जाएगा जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर जिला सेहत अधिकारी डा. रणजीत सिहं बुट्टर ने बताया कि 25 लाख की जनसंख्या वाले अमृतसर में दो दिन का ट्रेनिंग कैप सेहत विभाग के कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इस कैंप में पहले दिन शहरी और दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारियों को कैंसर के खिलाफ जागृत करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यह अधिकारी और कर्मचारी घर घर जा कर लोगाें को कैंसर के प्रति जागृत करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में 824 गांवों को कवर करने के लिए 1123 आशा वर्कर, 55 आशा फैसिलिटेटर, 272 एनएएम, 179 मेल वर्कर, 75 सुपरवाइजर मेल और फीमेल तैनात किए जा रहे हैं। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में 1600 नर्सिंग स्कूलों के बच्चे, 81 एएनएम, 25 मेडिकल अफसर, 28 नर्सिंग स्कूलों के प्रिंसिपल और फैकल्टी सदस्य को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें