फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरमत प्रचार समागम में 820 विद्यार्थियों ने लिया दस्तार मुकाबलों में हिस्सा

Wed, 04 Nov 2026 07:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी की चल रही प्रचार लहर के तहत आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी राजदीप सिंह ने संगत को अमृतपान करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने गुरुद्वारा पातशाही पहली अचल साहिब में गुरमत प्रचार और अमृत संचार लहर के तहत विशेष समागम करवाया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 13 स्कूलों के करीब 820 विद्यार्थियों के दस्तार मुकाबले भी हुए। श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी राजदीप सिंह ने संगत को गुरबाणी के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को सिखी मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया। एसजीपीसी के अंतरंग सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल सहित कई पदाधिकारियों ने भी संगत को संबोधित किया। प्रचारकों ने सिख इतिहास की जानकारी दी। दस्तार मुकाबले दो वर्गों में हुए। पहले वर्ग में नवजोत सिंह ने पहला, अभिजोत सिंह ने दूसरा और सहबाज सिंह ने तीसरा स्थान पाया। दूसरे वर्ग में बलजीत सिंह पहले, कुलजीत सिंह दूसरे और सहजप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें