फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के चलते रेल व बस सेवा अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल, बस सेवा अवरुद्ध होने से परेशानी
विज्ञापन

पठानकोट। एससी, एसटी संगठन के सदस्यों द्वारा रेल पटरियों को अवरुद्ध करके सुबह से धरना दिया। इससे पठानकोट-नई दिल्ली व अमृतसर-नई दिल्ली रेलखंड पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
पठानकोट-नई दिल्ली व अमृतसर-नई दिल्ली रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। जम्मूतवी व कटड़ा की ओर से जाने और आने करने वाली ट्रेनोें को अलग-अगल स्टेशनों पर सुबह से रोके रखा गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बस सेवा भी सोमवार को पूर्ण रूप से बंद रही। बाहरी सूबों से पठानकोट बस स्टैंड पर बसें तो पहुंची लेकिन यहां से कोई भी बस रवाना नहीं हुई। हिमाचल प्रदेश को जाने के लिए पठानकोट पहुंचे विष्णु, विमला देवी, साहिल आदि ने बताया कि वह गुरदासपुर से पठानकोट आए थे, इसके बाद उन्हें हिमाचल जाना था। बस नहीं मिल रही है। वहीं जेएंडके से पठानकोट पहुंचे खादिर हुसैन ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेशन जाने के लिए बस पकड़नी थी। भारत बंद के कारण बस नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें