फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंद मिनटों में जानें गाड़ी के मालिक का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘VAHAN’ लिखते ही मिलेगी वाहन की सारी जानकारी
विज्ञापन

केंद्र सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट व हाईवे मिनिस्ट्री ने शुरू किया पोर्टल
जितेंद्र शर्मा
पठानकोट।
केंद्र सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट व हाईवे मिनिस्ट्री की ओर से एक बेब पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल की सहायता से किसी भी वाहन के स्वामी और उस वाहन से जुड़ी सारी जानकारी मात्र एक किल्क में सकता है। यह जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ वाहन का नंबर पता होना चाहिए। यह जानकारी आपको एसएमएस या फिर विभाग की ओर से शुरू की गई परिवहन नाम के वेब पोर्टल पर के जरिए मिलेगी।
इस सुविधा के शुरू हो जाने से सड़क हादसों को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसेगा साथ ही पुलिस को भी र्कई मामलों में इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि वाहन की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट एंव हाईवे मिनिस्ट्री ने दो तरह की सेवाएं शुरू की है। इसमें पहला तरीका एसएमएस है। इस विधि से जानकारी हासिल करने के लिए लोगों को अपने फोन में अंग्रेजी के कैपिटल अक्षरों में VAHAN लिखकर स्पेस के साथ गाड़ी का नंबर लिखना होगा और यह मैसेज 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी। जबकि दूसरे तरीके में लोग सीधे रोड ट्रांसपोर्ट एंव हाईवे मिनिस्ट्री की वेब साइट PARIVAHAN.GOV.IN पर जाकर किसी भी वाहन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर लाकर आरसी स्टेटस लिंक पर क्लिक करके डिटेल हासिल कर सकते हैं। इसके लिए पहले गाड़ी का नंबर और अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा और फिर गेट ओटीपी का बटन दबाना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। जिसे पोर्टल पर दर्ज करते ही वाहन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल हो जाएगी।
ये मिलेगी जानकारी
यदि आप एसएमएस के माध्यम से डिटेल हासिल करते हैं तो आपको गाड़ी के मालिक का नाम, गाड़ी के मॉडल, निर्माण वर्ष, आरसी की वैधता तिथि के साथ-साथ गाड़ी पेट्रोल है या डीजल यह जानकारी भी मिलेगी। वहीं यदि आप पोर्टल पर जाकर डिटेल चेक करते हैं तो आपको सारी जानकारी के साथ-साथ वाहन की चेचिस नंबर और इंजन नंबर भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के लिए भी है मददगार
केंद्र सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट एंव हाईवे मंत्रालय की ओर से लोगों की सुविधा के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। आम लोगों के साथ-साथ नाके पर खड़ी पुलिस के लिए भी यह मददगार है। किसी भी वाहन की आरसी जाली होने का संदेह होने पर तुरंत नंबर डालकर सही जानकारी हासिल की जा सकती है।
-- डीटीओ जसवंत सिंह ढिल्लों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें