फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु के महल के रास्तों के सौन्दर्यीकरण के लिए 60 लाख की राशि होगी खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 19 दिसंबर को मनाए जाने वाले 400वें प्रकाश पर्व से पहले उनके प्रकाश स्थान गुरुद्वारा गुरु के महल की तरफ जाने वाले सभी रास्तों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिए जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य रास्ते पर एक बड़े गेट का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 10 लाख की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही अन्य कार्यों के लिए 50 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इस बात की जानकारी मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ आयोजित एक बैठक के बाद दी।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसको देखते हुए गुरुद्वारा साहिब को जाने वाले सभी रास्तों की मरम्मत, साफ सफाई, बिजली के काम करवाए जाएंगे। इनके अलावा 72 लाख की राशि से दर्शनी ड्योढ़ी से चौक चोरस्ती अटारी, गुरु बाजार गली, खूह बंबे वाला व चौक पासियां, गुरुद्वारा गुरु के महल से बाजार तोबा भाई शालो, हलवाई वाली गली में संगत के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। ये काम 19 दिसंबर से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही 15 करोड़ से हल बाजार में विरासती गली की तर्ज पर सभी भवनों के सामने के ऊंचाई वाले भाग की नक्काशी एक जैसी करवाई जाएगी। इस अवसर पर मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, पार्षद अरुण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें