फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने जान दी, फेसबुक पर लाइव होकर दी मौत के जिम्मेदार आढ़तियों के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना राजासांसी के तहत आते कस्बा हर्षाछीना के गांव उच्चा किला के नौजवान किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान रंजीत सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। नौजवान किसान आढ़तियों से लिए कर्ज से परेशान था। पुलिस ने रंजीत सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फंदा लगाने से पहले रंजीत सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी मौत के जिम्मेदार लोगों के बारे में जानकारी भी दी। पुलिस को रंजीत सिंह के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें रंजीत ने लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार जगरूप सिंह, गुरमीत सिंह व छिंदू आढ़ती वरसालीवाला है। इन तीनों से जितना भी कर्ज लिया था, वह वापस कर दिया है। इसके बावजूद तीनों ने उस पर झूठे केस दर्ज करवाए और परिवार को तंग करना शुरू कर दिया। उसके भाइयों पर भी मुकदमे दर्ज करवा दिए। जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें