फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकालियों को धार्मिकता व नैतिकता का मखौटा उतार देना चाहिए-सुनील जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने अकालियों को नकारा: जाखड़
विज्ञापन

कहा, सुखबीर बादल को धार्मिकता व नैतिकता का मुखौटा उतार देना चाहिए
कांग्रेस पार्टी माघी मेले के दौरान सियासी कांफ्रेंस नहीं करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
लोकसभा सदस्य सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि सुखबीर सिंह बादल की ओर से पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी जा रही धमकियों के पीछे उनका अहंकार व घमंड है, मगर उन्हें समझ लेना चाहिए कि सूबे में लोकतंत्र है। राज्य के लोग अकालियों को नकार चुके है। वह गुरदासपुर हलका विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
एक सवाल का जवाब देते हुए जाखड़ ने कहा कि सुखबीर बादल को धार्मिकता व नैतिकता का मुखौटा उतार देना चाहिए और शिरोमणि अकाली दल के पास कोई अधिकार नहीं है कि वह नैतिकता की बात करें। पिछले दिनों गुरदासपुर में हुए कांड पर अब पवित्र नगरी श्री अमृतसर में हुए कांड ने अकालियों का चेहरा बेनकाब कर दिया है। एक सवाब का जवाब में जाखड़ ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक स्थानों पर सियासी कांफ्रेंस न करने के एलान का कांग्रेस पार्टी पूरा सम्मान करती है और माघी के मेले दौरान कांग्रेस सियासी कांफ्रेंस नहीं करेगी।
विज्ञापन

सांसद जाखड़ ने बताया सीमावर्ती जिले की मुश्किलों का हल करवाना उनकी पहल है। उन्होंने गुरदासपुर जिले के 2500 नौजवानों को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। नौजवानों को 2 लाख से लेकर 25 लाख रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी के आसान तरीके से बैंकों के जरिये मुहैया करवाया जाएगा, जिसमें 25 फीसदी सब्सिडी होगी और बार्डर एरिया वाले नौजवानों के लिए सब्सिडी 35 फीसदी तक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे और राज्य व गुरदासपुर जिले की मुश्किलों की ओर उनका ध्यान दिलाया था। वह गुरदासपुर के बीच रेलवे फ्लाईओवर बनाने संबंधी भी रेल मंत्री से बातचीत करके आए हैं। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को कांग्रेस सरकार किसानों के कज4 माफी संबंधी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा लोगों के साथ किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, बलजीत सिंह पाहड़ा प्रधान यूथ लोकसभा हलका गुरदासपुर, सलामत मसीह, केपी पाहड़ा, हरदीप सिंह बेदी, बलजिंदर सिंह बिल्लू, सुच्चा सिंह, तरसेम सहोता, दर्शन महाजन, पुरुषोत्तम पुच्ची, बलविंदर सिंह, दरबारी लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें