फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की कपड़ा मार्केट में कारोबारी से 5 लाख की लूट, सीसीटीवी में नकाबपोश लुटेरे कैद

विज्ञापन
अमृतसर के टाहली साहिब गुरुद्वारा रोड पर हुई लूट की वारदात के बारे में जानकारी देते पीड़ित दुकानद? - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
शहर के भीड़भीड़ वाली कपड़ा मार्केट टाहली साहिब में रविवार को दो नकाबपोश लुटेरों ने श्री आनंदपुर साहिब के कपड़ा कारोबारी जगजीवन सिंह काला से रुपयों से भरा बैग लूट लिया, जिसमें पांच लाख रुपये थे। कारोबारी से हुई लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर लुटेरों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब के प्रीत नगर निवासी कपड़ा कारोबारी जगजीवन सिंह काला ने बताया वह कपड़े दुकान करते हैं और पिछले 25 साल से हर रविवार को अमृतसर के टाहली साहिब कपड़ा मार्केट में कपड़ा खरीदने आते हैं। हर बार वह टाहली साहिब मार्केट में पहले कपड़ा खरीदकर उसका भुगतान करते हैं और इसके बाद श्री हरमंदिर साहिब और आसपास के अन्य गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए चले जाते हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को भी वह हर बार की तरह सीधे टाहली साहिब कपड़ा मार्केट पहुंचे तो देखा कि वहां पहले से दो युवक खड़े थे। जैसे ही वह कपड़े की दुकान में जाने के लिए गली में घुसे तो दोनों युवकों ने उनके हाथों से पैसों से भरा बैग, जिसमें कपड़ा खरीदने के लिए 5 लाख रुपये थे, धक्का देकर छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया और लुटेरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया, लेकिन वे देखते ही वहां से गायब हो गए। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि वारदात स्थल से सीसीटीवी की फुटेज लेकर लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमृतसर के टाहली साहिब गुरुद्वारा रोड पर हुई लूट की वारदात की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी।- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें