फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हथियार तस्करी: शक न हो इसलिए लगाते थे रेहड़ी; पांच शातिर गिरफ्तार, 30 कारतूस और पांच पिस्टल बरामद

Wed, 02 Oct 2024 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में हथियारों की तस्करी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी रेहड़ी की आड़ में हथियारों की तस्करी करते थे। आरोपियों से पुलिस ने पांच पिस्तौल और तीस कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हथियार तस्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के इन पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का हथियार तस्करी का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान है। आरोपी अमृतसर के अलग-अलग एरिया में रेहड़ी लगाते हैं। रेहड़ी की आड़ में ही ये हथियार की सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन


आरोपियों के नाम मोहम्मद अकबर निवासी कोट खालसा, जावेद खान निवासी गुरु नानक, कासिम निवासी कोट खालसा, आलमीन निवासी दशमेश नगर और राजस्थान के जिला गंगानगर निवासी मुकेश कुमार मुक्खू है। इन आरोपियों से पुलिस ने पांच पिस्तौल और तीस कारतूस बरामद किए है। 

आरोपी इस्लामाबाद इलाके में कुल्फी की रेहड़ियां लगाकर पिस्तौल और कारतूस बेचने का धंधा कर रहे थे। इन आरोपियों का मुखिया मुकेश कुमार मुक्खू है, जोकि पाकिस्तान से हथियार मंगवाता है और इन आरोपियों को देता है।
विज्ञापन


डीसीपी आलम विजय, एडीसीपी विशाल जीत सिंह और एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि पहले अमृतसर के ही चार आरोपियों को पकड़ कर उनसे तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए थे। इन चारों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मुकेश मुक्खू उन्हें दो पिस्तौल देने अमृतसर पहुंच रहा है। इसी के तहत ट्रैप लगाया और नाकाबंदी कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया गया और उससे दो और पिस्तौल बरामद किए गए। 

उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद अकबर, जावेद खान, कासिम और आलमीन पुतलीघर, कैंटोनमेंट और कोट खालसा इलाके में कुल्फी की रेहड़ियां लगाते हैं। फिलहाल पांच आरोपियों को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि पता चल सके कि आरोपियों के साथ गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और किन लोगों को हथियार सप्लाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें