फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयनीय हालात मे है गुरदासपुर का शहीदी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दयनीय हालात में गुरदासपुर का शहीद पार्क
विज्ञापन

लाइटें टूटी पड़ी, फव्वारा बंद, पार्क में हर तरफ पसरी गंदगी
हितेंद्र शर्मा
गुरदासपुर।
देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले जांबाजों की याद में शहीदी चौक पर बने शहीद पार्क की देखरेख करना तो दूर की बात बल्कि प्रशासन इसकी सफाई आदि करवाना भी शायद भूल चुका है। यहीं कारण है कि इस पार्क की हालत दयनीय बनी हुई है।
देश की सेवा करते हुए तथा आतंकियों से लोहा लेते हुए जिला गुरदासपुर के शहीद जवानों की याद को बनाए रखने के लिए शहर में शहीद पार्क बनाकर फव्वारा तथा शहीदी स्मारिका स्थापित की गई थी। इस पार्क का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह काहलों ने 9 सितंबर 2000 को किया था। शहीदी पार्क में हर साल सेना के अधिकारी और रिटायर अधिकारी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट करते है। सिर्फ तब ही वह लोग पार्क की सफाई करते हैं और श्रद्धांजलि भेंट करके चले जाते है। उसके बाद पार्क की तरफ कोई देखता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में चारों तरफ गंदगी का आलम है। शहीदों के नाम की स्मारिका पर धूल मिट्टी के अलावा पक्षियों की बीट तक जमी हैं । पार्क में फूल तो कोई नहीं है, आसपास लगे वृक्ष जंगल का रुप धारण कर चुके है। पार्क में लगी लाइटें टूट फूट चुकी हैं । फव्वारों को लिए पानी की सप्लाई भी बंद पड़ी है। कभी इस पार्क में मोटर भी फव्वारों के प्रेशर को बढ़ाने के लिए लगाई गई थी, जो अब कहीं दिखाई नहीं देती। इस संबंध में जब जिलाधीश से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने खुद को व्यस्त बताते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें