फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : दुबई से लाया गया 37 वर्षीय रंजीत सिंह का शव, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सीमांत तहसील अजनाला के गांव मोहन भंडारियां के रंजीत सिंह (37) का शव रविवार को दुबई से भारत लाया गया। सरबत दा भला ट्रस्ट के संस्थापक व दुबई में कारोबारी डा. एसपीएस ओबराय के प्रयास से रंजीत सिंह का शव श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया। जहां सरबत दा भला ट्रस्ट की टीम ने शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. ओबराय के मुताबिक मोहन भंडारियां के रहने वाले अमर सिंह का लड़का रंजीत सिंह कुछ साल पहले मजदूरी करने के लिए दुबई गया था। रंजीत दुबई की एक कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण कंपनी ने उसे काम से जवाब दे दिया था। जिसके चलते वह परेशान हो गया और पंजाब में अपने घर पर आना चाहता था और इसके लिए उसने 18 जनवरी की टिकट भी बुक करवा ली थी। इसी दौरान 16 जनवरी को अचानक रंजीत सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे 17 जनवरी को उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान दिमाग की नस फट गई और उसकी मौत हो गई। घटना के
बाद रंजीत के परिवारिक सदस्यों ने उन्हें संपर्क कर दुबई से शव लाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद उन्होंने दुबई में अपने निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल के जरिये शव भारत पहुंचाया। एसजीआरडी एयरपोर्ट पर शव परिजनों को सौंपने के साथ ही बताया कि ट्रस्ट की ओर से मृतक की पत्नी को 2500 रुपये प्रति माह और मृतक की माता को 1000 रुपये प्रति माह देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें