फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में अचानक आग लगी,लाखों की कीमत का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में अचानक लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बस स्टैंड बटाला के पास महफिल नामी होटल में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सर्बजीत सिंह चट्ठा ने बताया कि उन्होंने यह होटल ठेके पर लिया है। सोमवार रात को वह होटल बंद करके चले गये थे । मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे जब उनका मैनेजर रिंकू होटल खोलने के लिये पहुंचा तो देखा कि होटल के अंदर आग लगी हुई थी। उसने तुरंत उसको सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचित किया। दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। सर्बजीत सिंह चट्ठा ने बताया कि आग लगने से होटल के आठ एसी, एलईडी, पंखे, डीवीआर और फर्नीचर जलकर राख हो गया है। उनका कहना है कि शरारती तत्व ने यह कार्रवाई की है। चट्ठा ने बताया कि होटल में आग लगने से उनका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फोटो- 26जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के होटल में आग लगने से झुलसा हुआ एयर कंडीशनर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें