फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सभी मतभेद भूल कर मोदी को दुबारा पीएम बनाने के लिए एक जुट होकर काम करें:अभिमन्यु राहु

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी उम्मीदवार को जीतने में जी-जान से जुटें : कैप्टन
विज्ञापन

भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन में पहुंचे पंजाब लोकसभा चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पंजाब लोकसभा चुनाव प्रभारी व हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुरु नगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने जिला शहरी व देहाती के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सभी रंजिश भुलाकर अपने विधानसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा घोषित उमीदवार को जिताने के लिए कमर कसने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश के चौकीदार से गठबंधन की सभी पार्टियां डरी हुई है। उन्होंने मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरा दिल छलनी छलनी हो जाता है जब वह पाकिस्तान के फौजी जनरल के साथ गले मिलते हैं। मलिक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश की चिंता नहीं है, वह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते हैं। मलिक ने कहा कि कैप्टन सरकार के सारे वादे झूठे निकले। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, रजिन्दर मोहन सिंह छीना, पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, जिला अमृतसर देहाती अध्यक्ष राम शरण पराशर, प्रदेश सचिव राकेश गिल, सुरेश महाजन, उमेश शारदा, मनुधीर और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जेतली मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें