फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख बचाने के लिए पत्नी गई मायके, पति ने ससुराल आकर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण जांच से इंकार पर कातिलाना हमला
विज्ञापन

- कोख बचाने के लिए पत्नी गई मायके, पति ने ससुराल आकर चलाई गोलियां
- पहली बेटी के बाद बेटा चाहता था पति, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
एक मां ने जब कोख में पल रहे शिशु की जांच करवाने से इंकार कर दिया तो वह पति के जुल्म का शिकार बनी। पति चाहता था कि पहली संतान बेटी के बाद अब वह बेटे को जन्म दे। इसके लिए वह पत्नी का भ्रूण टेस्ट करवाना चाहता था। जब पत्नी इससे बचने के लिए ससुराल छोड़कर मायके चली गई तो गुस्से में आया पति भी वहां जा पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। संयोग वश इस हमले में पत्नी बाल-बाल बची। मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गग्गोमहल निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उसकी बेटी गगनदीप कौर की शादी उसके गांव के पास ही सुखचैन सिंह के साथ हुई थी। पहली संतान बेटी हुई। दूसरी बार जब बेटी गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने कहना शुरू कर दिया कि अगर घर का वारिस नहीं पैदा किया तो होने वाली संतान को मार दिया जाएगा। इस बात पर गगनदीप सहम गई। गगनदीप पर भ्रूण टेस्ट करवाने का जब दबाव डाला जाने लगा तो उसे इस बात की भनक हो गई कि अगर कोख में बेटी होगी तो ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। इसी बात को लेकर गगनदीप ने उसे (पिता) को फोन पर सारी जानकारी दी। गगनदीप अपने मायके आ गई। इसी बीच पति सुखचैन सिंह, ससुर विक्रमजीत सिंह व ननद अमनदीप कौर उसे लेने के लिए उसके घर आए। जब गगनदीप ने ससुराल जाने से इंकार किया तो उस पर गोलियां चला दी गई। हालांकि गगनदीप बाल-बाल बच गई। रमदास पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें