फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के क्लर्क ने करोड़ो की राशि हड़प विदेश भागा !

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में गबन कर विदेश भाग गया क्लर्क
विज्ञापन

- प्रिंसिपल ने एसएसपी से की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
स्कूल का कलर्क ही करोड़ों की राशि हड़प कर विदेश भाग गया। अब प्रिंसिपल ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है। मामला सरकारी सीनियर स्कूल बंडाला का है। यहां पर तैनात विशाल चलोत्रा पर आरोप है कि वह 17 स्टाफ की जगह 21 स्टाफ का वेतन कागजों में बनाता रहा। इस बीच साल 2011 से 2017 तक वह अपने परिवार के लोगों के नाम बैंक खातों में रकम जमा करवाता रहा। मामले का जब तक खुलासा हो पाता चला आरोपी विदेश भाग चुका था। आरोपी 2010 में फिरोजपुर से तबादले के बाद अमृतसर के बंडाला में तैनात हुआ था, उसे वित्त विभाग का काम सौंपा गया था।
एसएसपी (देहाती) परमपाल गांधी से प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके स्कूल का क्लर्क विशाल चलोत्रा ने करोड़ों रुपयों के गबन के बाद छुट्टी लेकर चला गया। बाद में पता चला कि वो विदेश चला गया है। मामले में डीईओ सेकेंडरी कंवलजीत सिंह जेठूवाल को पत्र लिखा गया था। जेठूवाल ने जांच प्रिंसिपल गिरीश कुमार को सौंप दी। एसएसपी (देहाती) परमपाल गांधी कहते हैं कि पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद जांच डीएसपी जंडियाला को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां, पत्नी और दोस्त के नाम जमा करवाई रकम
आरोपी विशाल चलोत्रा ने गबन का पैसा पत्नी ममता, मां वीणा व अपने एक दोस्त के नाम जमा करवाया है। अब तक बैंक रिकार्ड के मुताबिक यह राशि 2011 से 2017 के बीच जमा होती रही है। पुलिस ने उक्त बैंक रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक जांच में स्कूल के स्टाफ के बाकी सदस्यों के जीपीएफ, एलटीसी व अन्य वित्तीय रिकार्ड पुलिस खंगालने के लिए दस्तावेज कब्जे में ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें