फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: यूपीआई के जरिये ठगे 2.85 लाख

Thu, 26 Oct 2023 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप काल करके यूपीआई के जरिये 2 लाख 85 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने बताया अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी सीमा गुप्ता के मोबाइल फोन पर किसी ने फौजी बनकर उनके साथ व्हाट्सएप काल की। आरोपी ने पीड़िता से यूपीआई के जरिये 2 लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके कुछ ही देर बाद सीमा गुप्ता को अपने साथ धोखा होने का पता चला तो उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से आरोपी ने फौजी बनकर व्हाट्सएप काल की, उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस का साइबर विभाग भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें