फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी नहीं चलेगा तो नहीं होगा ऑपरेशन, जीएनडीएच के डॉक्टर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन थियेटर का एसी खराब, डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। मंगलवार सुबह गुरू नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) में एसी खराब होने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन थियेटर के बाहर निकल गए और कह दिया कि जब तक एसी ठीक नहीं होते या नए नहीं लगाए जाते तब तक कोई भी डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर के भीतर नहीं जाएगा। डॉक्टरों का तर्क था कि ऑपरेशन करते समय डॉक्टर पसीने से जूझे या ऑपरेशन करे।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक जब ऑपरेशन थियेटर का कामकाज बंद रहा तो मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राम स्वरूप खुद ऑपरेशन थियेटर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही नए एसी लगा दिए जाएंगे, तब तक किसी तरह ऑपरेशन का काम जारी रखे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के आश्वाशन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने बिना एसी रोज के तीन ऑपरेशन करने की सहमति जता कर ऑपरेशन थियेटर का काम शुरू किया। मेडिकल सुपंरिंटेंडेंट डॉ. राम स्वरूप कहते हैं कि जीएनडीएच सरकारी ग्रांट का इंतजार कर रहा है। ग्रांट न आने से कई विकास काम रूक गए हैं। चंडीगढ़ से उन्हें जानकारी मिली है कि सरकारी ग्रांट जल्द ही मिल जाएगी। ग्रांट मिलते ही सबसे पहले ऑपरेशन थियेटर में जितनी भी कमियां हैं वो पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि जीएनडीएच में क्या-क्या चीजों की जरूरत है उसकी लिस्ट तैयार करके अप्रूवल के लिए चंडीगढ़ भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें