फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने पति व भाजपा के खिलाफ उगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद ने पति और भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

- वीनू बोलीं- मैंने मुंह खोला तो भाजपाइयों के चेहरों पर लगेंगे दाग
- पार्षद पत्नी और उसके पति के बीच झगड़े में भाजपा-कांग्रेस के दखल का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट ।
नगर पार्षद वीनू शर्मा और उनके पति दविंदर शर्मा बंटी के बीच आपसी विवाद का मामला कांग्रेस बनाम भाजपा के रंग में रंगने पर पार्षद ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है। महिला पार्षद वीनू शर्मा ने मामले में अपने पति दविंदर शर्मा बंटी और भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस महिला विंग के साथ मिलकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान वीनू शर्मा ने पति पर जुए का धंधा, मारपीट और धोखाधड़ी करने और भाजपा पर उनकी (वीनू शर्मा की) समस्याओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया।
वीनू ने पिछले दिनों भाजपा की ओर से किए गए रोष प्रदर्शन के जवाब में कहा कि यदि वह अपना मुंह खोलेंगी तो भाजपा के कई नेताओं के चेहरे पर ऐसे दाग लगेंगे जो सारी उम्र नहीं धुले जा सकते। कांग्रेस महिला विंग की प्रधान शशि राणा के नेतृत्व में पटेल चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वीनू शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा और दविंदर शर्मा बंटी के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन

वार्ड नं 32 की पार्षद वीनू शर्मा और उसके पति दविंदर शर्मा बंटी के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच पिछले दिनों वीनू शर्मा ने पति को भाजपा में छोड़ खुद कांग्रेस में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं वीनू ने पति दंविदर शर्मा बंटी के खिलाफ पर्चा दर्ज कराकर इस विवाद को और हवा दे दी। ऐसे में पति-पत्नी के बीच विवाद का यह मामला भाजपा-कांग्रेस के बीच तल्खी का कारण बना। भाजपा ने मुकदमा रद्द कराने की मांग की।
विज्ञापन


पार्षद वीनू ने जताया जान का खतरा
वीनू शर्मा ने कहा कि उसका पति दविंदर शर्मा बंटी खुद भी जुआ खेलता है और घर में उसने जुए और शराब पिलाने का अड्डा भी बना रखा है। इसी बात को लेकर उनकी पति के साथ कई बार कहासुनी भी हुई, लेकिन दविंदर और उसके परिवार ने मारपीट करनी शुरू कर दी। दविंदर शर्मा की ओर से पार्षद के काम में भी दखलंदाजी की जाती है। भाजपा के पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा और मेयर अनिल वासुदेवा से मामले में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने उनकी समस्याओं पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं कांग्रेस महिला विंग की प्रधान शशि राणा ने कहा कि समूह महिला विंग वीनू शर्मा के साथ है। वीनू शर्मा ने अपने लिए पुलिस सुरक्षा और पति पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि विवाद बढ़ने की वजह से उन्हें जान का खतरा है। इस दौरान पार्षद कोमल, पार्षद सलोनी, पार्षद शालू भटटी, पाषर्द अनीता ठाकुर, पार्षद रेखा रानी, पार्षद कमलेश, पार्षद अनीता, वीना, किरणा, इंदु बाला, मनप्रीत संधू, हरिंदर कौर, विजय, रानी, आशा भगत, राजिंदर कौर मौजूद थे।

फोटो -2- पठानकोट में अपने पति और भाजपा नेताओं के खिलाफ आवाज उठाती हुईं पार्षद वीनू शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें