फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर हमला, सरहद पर चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस और दिल्ली-लाहौर बस की सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन

- सरहद के पास के गांवों में पुलिस और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने तेज किया सर्च अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की घटना के बाद समझौता एक्सप्रेस और दिल्ली-लाहौर बस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई। इतना ही नहीं देश के अतिसंवेदनशील हवाई अड्डे में शामिल श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अटारी रेलवे स्टेशन, अमृतसर रेलवे स्टेशन और अमृतसर बस अड्डे समेत सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी पहले की अपेक्षा ज्यादा चाकचौबंद कर दी गई है।
पुलिस कमिश्नर एस श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अमृतसर को जोड़ने वाली प्रत्येक सड़क पर पुलिस का पहरा है। सरहद के आसपास के गांवों में पुलिस बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ मिलकर सर्च अभियान चला रही है। हरेक होटल, सराय में ठहरने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का दौरा रद्द
केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंदर सिंह का दौरा अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद रद्द कर दिया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह मंगलवार को जीएसटी को लेकर व्यापारियों से रूबरू होने के लिए अमृतसर आने वाले थे। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए सारे इंतजाम मुकम्मल किए थे। भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश हनी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें