शादी समारोह में नहीं ले जा सकेंगे हथियार
डीएसपी जांच ने होटल-पैलेस मालिकों को दिए निर्देश
पठानकोट।
पुलिस विभाग ने अब शादी समारोह में हथियार ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस का कहना है कि यदि शादी समारोह में हथियार मिलता है तो इस पर हथियार लाने वाले के साथ-साथ जिस होटल या फिर मैरिज पैलेस में शादी हो रही है उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी जांच दविंदर सिंह ने वीरवार को होटल व मैरिज पैलेसों के साथ बैठक करते हुए उन्हें यह निर्देश दिए हैं कि वे समारोह में हथियारों की पाबंदी को यकीनी बनाएं।
डीएसपी दविंदर सिंह ने कहा कि होटल व मैरिज पैलेसों को इसमें पुलिस का सहयोग करना होगा। किसी भी शादी समारोह में हथियार नहीं जाने चाहिए।
फोटो -4- पठानकोट में होटल व मैरिज पैलेस मालिकों के साथ मीटिंग करते हुए डीएसपी।