बारिश से पठानकोट में जलभराव
एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से घरों में आया पानी
लोगों में प्रशासन और निगम के खिलाफ रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट में हुई लगातार एक घंटे हुई बारिश ने शनिवार को शहर में प्रशासन व नगर निगम की ओर से किए गए कार्यों की पोल खोल दी। इसके चलते शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे शहरवासियों में प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ रोष है। क्योंकि नगर निगम कह रहा था कि बरसात से पहले ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और बरसात में शहरवासियों को समस्या नहीं आएगी। बारिश से शहर के बाहरी स्थानों में कई लोगों की झुगियां भी डूब गईं और कई स्थानों पर घरों में भी पानी घुसा। कई जगहों पर लोगो को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पडा।
शहर के न्यू-शास्त्री नगर, पटेल चौक, पीरबाबा चौक, रेलवे रोड़, भदरोआ, सैली रोड़, ढाकी रोड, नेहरू नगर पर पानी का जमावड़ा लगा रहा। पार्षद भगवती से बात की तो उन्होंने बताया कि एक घंटे हुई मसूलादार बारिश ने निगम व प्रशासन की पोल खोल दी है। नालों की सफाई न होने के कारण पानी सड़कों में जमा हो गया है। जहां दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रहीं है वहीं राहगीरों को आने जाने में भी भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ा है। अगर इसी तरह निगम शहर के नालों की सफाई नहीं करेगा तो भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन व निगम से मांग की है कि नालों की सही ढंग से सफाई करवाई जाए।
फोटो-1- काली माता रोड़ पर पानी में गुजरते वाहन
फोटो-1ए- गांधी चौंक में दुकानदार पानी को दुकान से बाहन निकालता हुआ
फोटो-1बी- शहर के ढांगू चौंक से गुजरता वाहन
फोटो-1सी- सडक़ में भरा पानी