स्टेशन अधीक्षक को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
पठानकोट। पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक चंपा राव मीना शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। सीआर मीना के सेवानिवृत्त पर समूह स्टाफ की और से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कर रहे एनआरएमयू शाखा पठानकोट के पूर्व सचिव कामरेड नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक सीआर मीना ने 38 वर्ष रेलवे में अपनी सेवाएं दी और आज अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। स्टेशन अधीक्षक ने समूह स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी और से दिया गया प्यार वह हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर सिटी रेलवे स्टेशन के नवनियुक्त स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी, पठानकोट कैंट के स्टेशन अधीक्षक अश्वनी शर्मा, भरोली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार शहरिया, एनआरएमयू के डिवीजन सचिव कामरेड शिव दत्त, सीपीएस लक्ष्मण सिंह, उप स्टेशन अधीक्षक दिलबाग सिंह, टीआई राकेश शर्मा, परमजीत सैनी, अरपीएफ सब इंस्पेक्टर सीएल मीना सहित अन्य भी थे।
फोटो 07, सेवानिवृत होने पर समूह स्टाफ की ओर से सम्मानित करते हुए ।