क्रेशर से भरा टिप्पर पलटा, चालक की मौत
बटाला। गुरदासपुर-अमृतसर जीटी रोड पर शनिवार सुबह क्रेशर से भरा टिप्पर पलटने से ट्राला चालक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान जगतार सिंह (50) वासी पंडोरी वडैच अमृतसर के तौर पर हुई है। जगतार सिंह ने पठानकोट से अपने टिप्पर में क्रेशर भरा था। वह अमृतसर में क्रेशर को उतारने जा रहा था। शनिवार सुबह जब वह बटाला से अमृतसर-गुरदासपुर जीटी रोड पर पहुंचा तो अचानक क्रेशर से भरा टिप्पर पलट गया। इस दौरान वहां के लोग इकट्ठा हो गए। जब टिप्पर चालक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस थाना सिविल लाइन को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने में कब्जे में लेकर उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना सिविल लाइन के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक टिप्पर चालक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। चालक की मौत के कारण पुष्टि उसकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगी।
फोटो- 14जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में शनिवार की सुबह जीटी रोड पर पलटा टिप्पर।