फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: फाइनेंस कंपनी में गन प्वाइंट पर लूट 1.82 लाख

Sat, 03 Jun 2023 06:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। अमृतसर बाईपास के नजदीक ग्रीन एवेन्यू में स्थित भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के दफ्तर में घुसे 2 लुटेरे स्टाफ को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर 1 लाख 82 हजार 251 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। यह वारदत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के मैनेजर शनिदेव निवासी फिरोजपुर ने पुलिस को दर्ज बयान में बताया कि जब वह स्टाफ के साथ रात 9 बजे ब्रांच में उपस्थित था, तभी विभिन्न स्थानों से एकत्र कैश अलमारी में रखा जा रहा था। इस बीच 2 लुटेरे दफ्तर में दाखिल हो गए जो गन से लैस थे। स्टाफ को बंधक बनाकर लुटेरे अलमारी से 1 लाख 82 हजार 251 रुपये लेकर फरार हो गए। थाना सिटी तरनतारन के एएसआई सविंदर सिंह ने कहा कि ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें