फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: इंडोनेशिया में बंधक बनाकर घर में फोन पर उगलवाई अमेरिका भेजने की बात, ऐंठे 45 लाख मारपीट कर 23 दिन तक पिस्तौल के बल पर बनाया बंधक, 5 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने अमेरिका भेजने के बजाय इंडोनेशिया भेजकर प्रताड़ित करते हुए 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में 5 लोगो के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी रशियाना ने बताया कि 28 सितंबर को दिल्ली से इंडोनेशिया फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह 30 सितंबर को इंडोनेशिया पहुंचा तो वहां सन्नी कुमार निवासी सिलेरिया जिला होशियारपुर (हाल निवासी इंडोनेशिया) ने उसका पासपोर्ट अमेरिका का टिकट करवाने के लिए लिया। इसके बाद कुछ व्यक्ति उसे अन्य साथियों की मदद से अपने ठिकाने पर बंधक बनाते हुए ले गए। जिन्होंने उससे मारपीट कर 23 दिन तक पिस्तौल के बल पर कब्जे में रखा। सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जब उसे बंदूक के बल पर भारत में पारिवारिक सदस्यों को अमेरिका पहुंचाने संबंधी कहने के लिए मजबूर किया गया तो उन्होंने संदीप सिंह, संदीप सिंह की पत्नी किरनजीत कौर, पिता सलविंदर सिंह, माता प्रीतम कौर निवासी जोहल ढाये वाला को 45 लाख रुपये दे दिए। सुखजिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसके पारिवारिक सदस्य विदेश भागने की तैयारी कर रहे थे। जिस बारे में वह जिले के एसएसपी से मांग कर रहे हैं कि आरोपियों की एलओसी जारी की जाए और जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना सदर तरनतारन के प्रमुख गुरचरण सिंह ने बताया कि संदीप सिंह, उसकी पत्नी किरनजीत कौर, पिता सलविंदर सिंह, माता प्रीतम कौर सहित सन्नी कुमार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें