फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने पठानकोट के लिए कीं 1 करोड़ की घोषणांए

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में बनेगा बहुतकनीकी कॉलेज: चन्नी
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने ने किया राज्यस्तरीय रोजगार मेेले का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिला पठानकोट में बहुतकनीकी कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावा मल्टीपर्पज स्किल डेवलपमेंट सेंटर पठानकोट और भोआ में खोला जाएगा। सोमवार को यह एलान तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक सिखलाई मंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने आईटीआई (लड़के) में लगाएं दूसरे राज्यस्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए किया।
उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से राज्य के बेरोजगार नौजवानों को उनके ही शहरों में रोजगार मेले लगाकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। चन्नी ने कहा कि राज्य भर में रोजगार मेले लगाए जा रहे है। बेरोजगारों को कंपनियों में रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घर-घर नौकरी देने के वादे को पूरा करने के लिए लगातार रोजगार मेले लगाएं जाएंगे। उन्होंने आईटीआई में मल्टीपर्पज हाल तैयार करने के िलए 50 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बमियाल में चल रहे आईटीआई में ट्रेनिंग के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने चुनावी वायदे मुताबिक 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। इस वादे को भी सरकार जल्द पूरा करेगी। इसके लिए स्कीम बनाई गई, जिसमें बेरोजगार नौजवानों को 6 माह का स्किल कोर्स करवाया जाएगा। कोर्स दौरान सरकार 5 हजार रुपये भत्ता देगी। इसमें करीब एक हजार से 1500 रुप.े शिक्षार्थियों को दिए जाएंगे तथा बाकी पैसे तजुर्बा सिखाने वाली कंपनी को दिए जाएंगे और शिक्षार्थियों से कोर्स की कोई भी फीस नही ली जाएगी। उन्होंने विधायक जोगिन्द्र पाल की मांग को पूरा करते हुए कहा कि भोआ क्षेत्र में जिन 6 स्थानों पर पुल बनाएं जाने की जरूरत है, उनमें हर वर्ष करीब दो पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। इस मौके पर पठानकोट विधायक अमित विज, भोआ विधायक जोगिन्द्र पाल, डीसी नीलिमा, एडीसी कुलवंत सिंह मौजूद थे।

फोटो -2- पठानकोट में रोजगार मेले का शुभारंभ करते तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्नी।
फोटो -2ए- जिला पठानकोट के लिए घोषणांए करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें