सफाई मजदूर नेता के तबादले पर भड़के मुलाजिम
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले निगम दफ्तर में की गेट रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भारतीय मजदूर संघ जिला पठानकोट की ओर से बुधवार को नगर निगम के कार्यालय में जिला प्रधान राहुल शर्मा और जिला सचिव केवल शर्मा की अगुवाई में गेट रैली का आयोजन किया गया। इस गेट रैली में मुलाजिमों की मांगों के बारे में विचार विमर्श करते हुए रोष प्रकट किया गया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ पंजाब (चंडीगढ़) के महामंत्री गुरमेज सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश दरोगा के पठानकोट से किये गए तबादले के खिलाफ भी मुलाजिम खूब बरसे।
रैली को संबोधित करते हुए गुरमेज सिंह ने कहा कि अभी तक पक्के मुलाजिमों को वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण मुलाजिमों का घर का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही आउट सोर्स मुलाजिमों का वेतन पिछले तीन महीनों से पेंडिंग चल रहा है। उसे जल्दी से जल्दी मुहैया कराया जाए, ताकि उनके परिवार को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने की पालिसी बनाई जाए और मुलाजिमों को जो हर महीने पीएफ काटा जाता है। उन्होंने बताया कि अगर 15 दिनों के अंदर अंदर प्रशासन ने यूनियन के साथ टेबल टाक नहीं की तो वह संघंर्ष को ओर तेज करेंगे। इस बैठक में सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कट्टो, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुनिल, असंगठित क्षेत्र के प्रधान अरूण मेहता, प्रभजोत शर्मा, हीरा लाल, श्रवण, त्रिलोक व अन्य उपस्थित थे।
फोटो -2- पठानकोट में अपनी मांगों को लेकर नगर निगम दफ्तर में गेट रैली करते हुए मुलाजिम।