जेई कांउसिल पंजाब के आह्वान पर प्रधान दिलबाग सिंह भुंबली की अध्यक्षता में जूनियर इंजीनियरों ने अपनी आधिकारिक मांगों को लेकर उप मंडल धारीवाल में प्रदर्शन किया।
इंजी. जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह, विजय कुमार ने कहा कि ठेके पर भर्ती किए जूनियर इंजी. को सिर्फ 12 हजार रुपये वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। रेगुलर जेई को 18250 रुपये वेतन दिया जा रहा है। वक्ताओं ने सरकार और पावरकाम मैनेजमेंट से मांग की कि पावरकॉम के जूनियरों को 19750 रुपये वेतन दिया जाए और जेई को दूसरा समयबद्ध स्केल एक्सईएन का दिया। मौके पर यह फैसला भी किया गया कि जूनियर इंजीनियर की ओर से गोदाम और मीटर लेबोरेटरी से 18 दिसंबर तक कोई भी सामान नहीं निकाला जाएगा। ना ही बकाया रकम की उगाही की जाएगी और न ही अन्य किसी तरह की चेकिंग की जाएगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर उनकी मांगों को ना पूरा किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। मौके पर इंजीनियर रजत शर्मा, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रवेल सिंह उपस्थित थे।
13जीडीआरपी03 धारीवाल मे रोष प्रदर्शन करते हुए पावरकाम इंजीनियर।
1