राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा, बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जिले में 5 अप्रैल को हो रहे राज्य स्तरीय कर्ज माफी समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा गुरकीरत कृपाल सिंह विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री पंजाब-कम-सचिव, सूचना व लोक संपर्क विभाग और कैप्टन संदीप संधू सचिव (राजनीतिक) ने लिया। उन्होंने जिले के समूह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस मौके पर डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और एसएसपी एचसी भुल्लर भी मौजूद थे। उन्होंने समारोह का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस विभाग केअधिकारियों को कहा कि विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले लोगों के लिए यातायात के पुख्ता प्रबंध करे। डीसी ने बताया कि समारोह की तैयारियां बढ़िया ढंग से की जा रही है। समारोह की सफलता के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि लोगों की यातायात की सुविधा के लिए ट्रैफिक व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर एडीसी (ज) विजय स्याल, एडीसी (विकास) जगविंद्रजीत सिंह संधू, एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, एचएस संधू एसपी, वरुण शर्मा एसपी हेड क्वार्टर बटाला, विपिन चौधरी एसपी (डी) और वरिंदरपाल सिंह भी मौजूद थे।
03जीडीआर2-तैयारियों का जायजा लेते हुए गुरकीरत कृपाल सिंह व अन्य
03जीडीआर3-अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए गुरकिरत कृपाल सिंह व अन्य