कश्मीर में शहीद जवान को श्रद्धांजलि
पठानकोट।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 1 अप्रैल को आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सेना के जवान अरविंदर सिंह को मंगलवार को सेना ने पठानकोट सैन्य स्टेशन में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैन्य स्टेशन में जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल वीवीके मोहन, राइजिंग स्टार कोर के अधिकारी मौजूद थे। वहीं शहीद अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार होशियारपुर के गांव सरियाणा में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान मौके पर सेना के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।
फोटो-1- पठानकोट में शहीद अरविंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेना के अधिकरी व जवान।