90 मीटर रेस में ईटीटी के शेरा और मुनीष प्रथम
स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पठानकोट कॉलेज आफ एजुकेशन की ओर से प्रिंसिपल रुपिंदर कौर और रजनीश के नेतृत्व में स्पोर्ट्स मीट आयोजित की गई। इसमें चेयरमैन डॉ. सुभाष महाजन विशेष रूप से मौजूद थे।
प्रतियोगिता में 90 मीटर रेस में ईटीटी के शेरा व मुनीष प्रथम, बीएड का सतीश द्वितीय, 90 मीटर रेस गर्ल्स में बीएड की नेहा प्रथम व ईटीटी की शिवाली द्वितीय, सेक रेस गर्ल्स में सलोनी प्रथम, वंदना द्वितीय, रोप स्कीपिंग रेस ब्वॉयज में सन्नी प्रथम, गर्ल्स में नेहा प्रथम व शिवाली द्वितीय रही। लेमन रेस में पलक प्र्रथम, रजनीश द्वितीय, बैलून ब्लोइंग में प्रीति प्रथम, पूजा द्वितीय, 3 लेग रेस लड़कों में सन्नी व मनमोहन प्रथम, सतीश व मुनीष द्वितीय रहे।
थ्री लेग रेस गर्ल्स में नेहा व ममता प्रथम, सुरभि व निशा द्वितीय, शॉटपुट लड़कों में कमल कांत प्रथम व मुनीष द्वितीय रहे। शॉटपुट गर्ल्स में किरण प्रथम व पल्लवी द्वितीय, बैलून फाइटिंग में नेहा प्रथम व नीलम द्वितीय, टग आफ वार में ईटीटी प्रथम ईयर की टीम प्रथम रही। मुख्यातिथि डा. सुभाष महाजन ने खेलो का महत्व बताया। प्रो. अतुल अग्रवाल ने मुख्यातिथि चेयरमैन डा. सुभाष महाजन और अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान रजनीश, प्रो. उमा, अतुल अग्रवाल, हरप्रीत कौर, शिवानी, अनु, स्वाति, प्रो. अतुल और विकास भल्ला भी मौजूद रहे।