लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया
बटाला। जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के ब्रांड एंबेसडर औैर कामेडियन जसविंदर भल्ला ने लोगों को खुले में शौच न करने के बारे में जागरूक करने को एक रोड शो निकाला। यह रोड शो हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव अलीवाल, चट्ठा, डालेचक्क, पन्नवां, वीला तेजा और गांव भालोवाली में पहुंचा। वहां पर जसविंदर भल्ला ने लोगों को स्वच्छ पंजाब, स्वस्थ पंजाब का संदेश दिया। इस दौरान जसविंदर भल्ला के साथ एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता और जल सप्लाई विभाग के इंजीनियर जेएस सैैनी भी मौजूद रहे। भल्ला ने अपने चुटकुलों और व्यंगों से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। भल्ला ने लोगों से अपील की कि जिन घरों में अब तक शौचालय नहीं बने हैं, पंजाब सरकार उन घरों में शौचालय बना कर दे रही है।
फोटो- 14जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के गांव अलीवाल में लोगों को संबोधित करते कॉमेडियन जसविंदर भल्ला।