फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रोड़वेज पेंशनरों ने नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर रोडवेज पेंशनरों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

कहा- सरकार ने पेंशनरों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए
चेतावनी- मांगें पूरी नहीं की तो जलाएंगे पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पेंशनर कर्मचारी यूनियन ने वीर हकीकत राय की समाधि पर एक विशेष बैठक की। बैठक के दौरान मांगों को लेकर पेंशनरों ने नारेबाजी की। बैठक की अगुवाई जोगिंदर सिंह उमरपुरा ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न प्रवक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रति पेंशनरों में भारी रोष पाया जा रहा है क्योंकि सरकार ने पेंशनरों के साथ किए वादों को पूरा नही किया। पड़ोसी राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों को 7वें पे कमीशन और मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा और अब तक डीए का 22 महीने का एरियर भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन नीतियों से जहां सरकार के कर्मचारियों में नाराजगी है वहां पेंशनरों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले समय में सरकार ने उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान न दिया तो पंजाब सरकार के पुतले जलाए जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव भी किया जाएगा। मौके पर तरलोक सिंह, सरदारी लाल, हरभजन सिंह, गुरनाम सिंह, अजैब सिंह, रंजीत सिंह, कश्मीर सिंह, दीदार सिंह, सतपाल, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो- 07जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुये पंजाब रोड पेंशनर कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें