हम चाहते हैं दोनों देशों में शांति रहे
अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी लौटे महमूद अहमद ने कहा कि कुछ दिन पहले वह भारत अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए थे। वह चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच शांति बनी रहे और दोनों तरफ के लोग आपस में मिलते रहे।
बहन बीमार, कराची जाना चाहती थी सीमा
कानपुर से आई सीमा नामक महिला को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली। सीमा ने रोते हुए कहा कि उसकी बहन चंदा आफताब कराची में है और वह गंभीर बीमार है। उससे मिलने के लिए पाकिस्तान से वीजा प्राप्त किया था। अब मुझे उस पार नहीं जाने दिया जा रहा। आतंकियों की क्रूरता के कारण इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बॉर्डर बंद होने से व्यापार होगा प्रभावित
सरकार ने आईसीपी को भी बंद करने के आदेश जारी किए हैं। भारत का अफगानिस्तान के साथ व्यापार होता है। इसके लिए ट्रक वाया पाकिस्तान आते हैं। फिलहाल जो ट्रक आईसीपी पर पहुंच गए हैंं, उन्हें आने दिया जा रहा है। मगर आने वाले दिनों में यह पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। जिससे स्थानीय व्यापारियों को काफी ज्यादा घाटा होगा। ऐसे में अब व्यापारियों को किसी अन्य मार्ग से अफगानिस्तान से माल मंगवाना होगा, जिससे कीमत बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं किया रिहा, पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग बेनतीजा