फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर न्यूनतम आय कानून लाएगी कांग्रेस-सुनील जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम आय कानून से बदलेगी गरीबों की दशा: जाखड़
विज्ञापन

गरीबों के सामाजिक आर्थिक विकास से ही देश की असली तरक्की संभव
पीएम ने विदेश यात्राओं व अपने चहेतों को विदेश भगाने में गंवाए 5 साल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य सुनील जाखड़ ने कहा है कि जिस तरह रोजगार गारंटी कानून व खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करके कांग्रेस की सरकार ने देहाती क्षेत्र की आर्थिक उन्नति की इबारत लिखी थी, उसी तर्ज पर अगले चुनावों के बाद केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर न्यूनतम आय गारंटी कानून लाया जाएगा, जिससे गरीब लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति करने के लिए धन मिल सकेगा।
मंगलवार को जारी बयान में जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि चुनावी वादे हर हाल में पूरे किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पंजाब में किसान कर्ज माफी का वादा हो या अभी हुए 3 राज्यों में बनी कांग्रेस की सरकार की ओर से किसानों के ऋण माफ करने का वादा पूरा करने की बात हो, कांग्रेस हमेशा अपने वादे पूरे करने के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि पार्टी समाज के समुचित विकास में विश्वास रखती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए न्यूनतम आय की गारंटी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां हमेशा ही गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब, किसान, मजदूर की तरक्की नहीं होती तब तक उंची विकास दर अथवा शेयर मार्केटों की तेजी का कोई मतलब नहीं रह जाता।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के जुमलों का सच जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 लाख रुपये देने, काला धन वापस लाने, हर साल दो करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय में वृद्धि करने जैसे सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल विदेश यात्राओं व अपने चहेतों को विदेश भगाने में बिता दिए हैं। अब एक बार फिर जनता को देश की सरकार का फैसला करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तो देश में गरीबी और भुखमरी और बढ़ा दी है। देश भर में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है व लोग इस जन विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने का फैसला ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें