फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना दफ्तर की फायर सेफ्टी बकेट सहित 3 होटलों और 1 घर से मिला डेंगू का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खजाना दफ्तर, होटलों, घर से मिला लारवा
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया डेंगू विरोधी अभियान
होटलों. घर का काटा चालान, खजाना दफ्तर को वार्निंग
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट । मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के होटल, घर, गेस्ट हाऊस और सरकारी दफ्तरों में चेकिंग की। इस दौरान खजाना दफ्तर के बाहर लगाई फायर सेफ्टी बकेट में जमा बरसाती पानी में डेंगू का लारवा पाया गया। इसके अलावा 3 होटलों और एक घर के कूलर में भी डेंगू का लारवा पाया गया।
विज्ञापन

हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सभी जगह मिले डेंगू के लारवा को नष्ट किया और तीनों होटल और घर के मालिक का चालान काटकर बुधवार को निगम कमिश्नर के समक्ष पेश होने का नोटिस भी जारी किया। अविनाश ने बताया कि होटल मालिकों ने गैर जरूरी सामान, जिनमें बाल्टियां, टायर व अन्य बर्तन को छत पर स्टोर किया था, जहां बरसाती पानी जमा था, उसमें डेंगू का लारवा पनप चुका था। अविनाश ने बताया कि सेहत विभाग और नगर निगम की ओर से जिला में शुक्रवार को ड्राइ-डे घोषित किया है। लोगों को बताया गया है कि शुक्रवार को घर की छत पर लगे गमलों, पुराने बर्तनों और खासकर कूलरों से पानी निकाल कर उन्हें सुखाया जाए, 4-5 घंटे धूप में रखने के बाद उनमें फिर से ताजा पानी भरा जाए। टीम में इंस्पेक्ट कलेक्टर कुलविंद्र सिंह, सुखदेव राज, राजेश कुमार और अमन के अलावा कुल 7 लोग शामिल किए गए हैं, जोकि हर शुक्रवार लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें