फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरसा संभाल तथा समाजिक चेतना मंच ने करवाया नंगल बुटटर में समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
विरसा संभाल और सामाजिक चेतना मंच का कार्यक्रम
विज्ञापन

कादियां (गुरदासपुर)। विरसा संभाल और सामाजिक चेतना मंच रजि बटाला की ओर से तैयार की गई समाज सुधार लहर के अंतर्गत गांव नंगल बुट्टर में समारोह करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नंगल बुट्टर निवासी एकत्र हुए।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता सरपंच बलकार सिंह और मास्टर हरभजन सिंह ने की। इस दौरान मंच के प्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह खुजाला ने सामाजिक बुराइयों, अतिरिक्त रीति रिवाजों, बढ़ रही खुदकुशियों, क्लेश, तलाक, नशे, मारधाड़, अश्लीलता आदि को रोकने की बात कही। वहीं समानता, प्रेम प्यार, पुरातन विरसा और पंजाब सभ्याचार पैदा करने पर जोर दिया। जसबीर सिंह ने अपने-अपने घरों से समाज सुधार को सहयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर सुखराज सिंह, काहलों, शमशेर सिंह चाहल ने भी अपने विचार पेश किए। मंच संचालन सुखजिन्द्र सिंह खालसा ने किया। इस लहर को सहयोग देने के लिय नंगल बुट्टर की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें मास्टर हरभजन सिंह, बलकार सिंह सरपंच, शमशेर सिंह, जगतार सिंह, तरसेम सिंह, जोगिंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, कर्म सिंह, जसवंत सिंह, कश्मीर सिंह, धनराज सिंह, लक्खा सिंह, परमजीत सिंह को शामिल किया गया।
विज्ञापन



11जीडीआर2-विरसा संभाल तथा समाजिक चेतना मंच द्वारा गांव नंगल बुटटर में करवाये गये समारोह के दौरान गांवनिवासी तथा पदाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें