फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के विरोध में सिख समूदाय के युवकों ने रोष मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म नानक शाह फकीर के विरोध में निकाला रोष मार्च
विज्ञापन

नारेबाजी कर की पूरे भारत में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। फिल्म नानक शाह फकीर के विरोध में बटाला में बुधवार को सिख समुदाय के युवकों ने रोष मार्च निकाला। रोष मार्च के दौरान सिख समुदाय के युवक फिल्म को बंद करने की मांग करते हुए नारेेबाजी कर रहे थे। रोष मार्च गुरुद्वारा सत्करतारियां साहिब से शुरू हुआ और सिटी रोड, गांधी चौक, सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक, जालंधर रोड, सरकुलर रोड, सिनेमा रोड से होता हुआ गुरुद्वारा सत्करतारिया साहिब में संपन्न हुआ। रोष मार्च की अगुवाई कर रहे भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि इस फिल्म को सरकार बंद करे। यह फिल्म केवल पंजाब में ही नहीं पूरे भारत में रिलीज नही होनी चाहिए। भूपिंदर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले सिखों की शिरोमणि कमेटी में एक प्रस्ताव पास किया गया था कि कोई भी आदमी किसी भी सिख गुरु का इंसानी रूप धारण करके कोई फिल्म यां नाटक नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा देश का माहौल पहले ही खराब चल रहा है और सिख समुदाय नहीं चाहता कि माहौल में और ज्यादा तनाव हो। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। मौके पर गुरदर्शन सिंह, दविंदर सिंह मठारू, भूपिंदर सिंह प्रिंस, भूपिंदर सिंह भिल्ला, रघुबीर सिंह, दलजीत सिंह काहलों मौजूद थे।
फोटो- 11जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में रोष मार्च निकालते हुए सिख नौजवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें