डेरा बाबा नानक के गांव भगताना बोहड़ावाला के पास बुधवार की दोपरह चार नकाबपोश लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के वर्कर को दातर से घायल करने के बाद 1 लाख 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल वर्कर को घायल एक चैरिटेबल अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में पीडित जगतार सिंह निवासी मुक्तसर ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में कैश इक्ट्ठा करने का काम करता है। बुधवार को डेरा बाबा नानक के गांवों में कलेक्शन करने के लिए आया था। गांव भगताना बोहड़वाला से कैश लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में ही दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने उसे रोक लिया। एक लुटेरे ने उसके सिर पर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद वह लुटेरे उसकी पैसों वाली किट और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बैग में 1 लाख 13 हजार 335 रुपये थे। लुटेरे उसकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। एक लुटेरे के पास रिवाल्वर भी था। एसएचओ डेरा बाबा नानक दलजीत सिंह पड्डा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।