फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम का पैगाम देते हैं सभी धर्म

Sun, 29 Dec 2013 10:43 PM IST
कादियां (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अहमदिया मुस्लिम जमाअत के 122वें सालाना जलसे का दूसरा दिन सर्वधर्म सम्मेलन के रूप में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ कुरान के अनुवाद से हुआ। सम्मेलन में सभी धर्मों के बुद्धिजीवियों, धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता शरीफ अहमद ओदा ने की।
विज्ञापन


समारोह में एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, गुरेंदरपाल सिंह गोरा सदस्य एसजीपीसी, मास्टर मोहल लाल पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब, संत बाबा दलजीत सिंह चंडीगढ़, संत बाबा बलजीत सिंह दादूवालीया, सुरजीत कुमार सेहत मंत्री पंजाब, गरीश परामत पूर्व विदेश मंत्री गुजरात, सोहन मसीह बिशप अमृतसर, अनुराग सूद कनवीनर मानवता मंच होशियारपुर विशेष तौर पर मौजूद हुए।

समारोह में तनवीर अहमद उपाध्यक्ष प्रचार विभाग अहमदिया जमाअत नेे कहा कि सभी धर्मों से प्रेम करने से ही शांति की स्थापना हो सकती है। उन्होंने कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, बाइबल का जिक्र करते हुए कहा कि हर धर्म ने प्यार-मुहब्बत और शांति की शिक्षा दी है। इस्लाम का मतलब ही शांति है । एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि जमाअत अहमदिया सद्भावना के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो संसार में शांति स्थापित होती है और प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन


पंजाब के सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि अहमदिया जमाअत शांति की स्थापना और मानवता की भलाई के लिए प्रयासरत है। सेवा सिंह सेखवां पूर्व सेहत मंत्री पंजाब ने कहा कि आज शांति की स्थापना के लिए जो प्रयास जमाअत अहमदिया कर रही है वह समय की जरूरत है। हम सबको जमाअत अहमदिया के इस काम में सहयोग देना चाहिए।
बाबा दलजीत सिंह चंडीगढ़ ने कहा कि जब तक हम अपने मन में तब्दीली नहीं लाएंगे, तब तक हम एक नहीं हो सकते। हमें नफरत की दीवारों को गिराना होगा।

मास्टर मोहन लाल ने कहा कि दंगे फसाद दूर करने के लिए हम सबको एक-दूसरे से प्रेम करने की आवश्यकता है। बलजीत सिंह दादूवालीया बठिंडा ने कहा कि हम सबका फर्ज है कि हम जमाअत के संदेश को सारे संसार में फैलाएं। अनुराग सूद कनवीनर मानवता मंच होशियारपुर ने कहा कि अहमदिया जमाअत के संस्थापक हजरत मिर्जा गुलाम अहमद साहिब ने चालीस दिन होशियारपुर में एकांतवास में रहकर दुआएं की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें