फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाकिस्तान को सूचनाएं देने वाला आरोपी गिरफ्तार, तस्करों सहित अन्य लोगों से थे संबंध, फोन बरामद

Sat, 28 Oct 2023 04:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की तो उसके पाकिस्तान में बैठे तस्करों समेत कुछ अन्य लोगों के साथ संबंध होने की बात सामने आई, पुलिस ने भल्ला कालोनी, शेर शाह सूरी रोड छेहरटा निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू को काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने पाकिस्तान को देश की गुप्त जानकारियां भेजने वाले छेहरटा की भल्ला कालोनी निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


मकबूलपुरा थाने के एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पाकिस्तान में कुछ लोगों के साथ देश की खूफिया जानकारियां सांझा कर रहा है। इसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ-साथ पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी संपर्क हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की तो उसके पाकिस्तान में बैठे तस्करों समेत कुछ अन्य लोगों के साथ संबंध होने की बात सामने आई, पुलिस ने भल्ला कालोनी, शेर शाह सूरी रोड छेहरटा निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू को काबू कर लिया और उसके कब्जे से बरामद फोन से पड़ोसी देश के कुछ लोगों के संपर्क नंबर मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान में कुछ लोगों के साथ सांझा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें