फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Punjab: फरीदकोट में भयानक सड़क हादसे में पांच की मौत, तीन की हुई शिनाख्त

Sat, 02 Dec 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे थाना सिटी 2 के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट जिले से गुजरते अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव वाडा भाई का के पास शनिवार देर शाम भयानक सड़क हादसे में एक ही कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक डिजायर कार में सवार थे और एक अन्य कार से टक्कर के बाद यह गाड़ी पेड़ से जा टकराई। सूचना के बाद पुलिस समेत सहारा सोसायटी बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जिन्होंने मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला और उन्हें फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार एक आई-20 कार व एक शविफ्ट डिजाइर बठिंडा की तरफ से आ रही थी और वाडा भाई का के पास हादसे का शिकार हुई है।

मृतकों में से 3 तीन की पहचान हो चुकी है, जिनमें से गांव कोटली अबलु निवासी मनजीत, अमनदीप सिंह बठिंडा और नानक सिंह रायेके कलां के रूप में हुई है। जबकि बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर सहारा जन सेवा बठिंडा के संदीप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद उनकी तीन गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और उन्होंने 5 शवों को कार में से निकाल कर फरीदकोट पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें